पोषक पकवान तंदुरुस्त दिमाग के लिए आवश्यक
7वे राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अन्तर्गत गुरुवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना बालाघाट और शासकीय कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज के समन्वय से पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तृतीय सप्ताह का आयोजन ’’पोषण भी पढाई भी’’ थीम पर किया गया। इस सप्ताह पोषक तत्वों से बने पकवानों के माध्यम से बताया गया कि पोषक तत्व से बने पकवान स्वास्थ्य के लिए जितने लाभकारी होते है उतने की लाभदायक दिमाग के लिए भी होते है। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं एवं होम साइंस की छात्राओं के द्वारा पोषण प्रदर्शनी रखी गई। इस दौरान पोषक तत्वों से युक्त खाघ सामाग्री बनाई गयी। कार्यक्रम के दौरान पोषण चर्चा एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य श्रीमती निधि ठाकुर , होम साइंस एच.ओ.डी श्रीमती प्रीति उइके, परियोजना अधिकारी श्री लकेश उके, पर्यवेक्षक श्रीमती नेहा ठाकुर , ब्लॉक समन्वयक अनीता नगपुरे एवं कार्यकर्ताए व छात्रांए उपस्थित रही।
0 टिप्पणियाँ