उन्होंने यहां रह रहे वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाते हुए श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया।
 |
|
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नगर के भटेरा स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्भजनो का आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां रह रहे वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाते हुए श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। ज्ञात हो कि 1 अक्टूबर को प्रति वर्ष अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। आज सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिले में बेसहारा वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भटेरा के वृद्धाश्रम में कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने सबसे पहले वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वृद्धजनों को मिलने वाली ठहरने की व्यवस्थाएं, भोजन, स्वास्थ्य जैसी अति आवश्यवक सुविधाओ की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वृद्धजनों के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान वृद्ध महिला ने कलेकटर श्री मीना एवं एसडीएम श्री सोनी को अपने हाथो से केक खिलाया। कलेक्टर मृणाल मीना ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों को जो सम्मान और आदर दिया गया उसे सहेजकर रखने की जरूरत है। कलेक्टर श्री मीना ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी अपने माता पिता को उनका अधिकार नही देता और अपने कर्तव्य का पालन नही करता ऐसे लोगो पर कार्यवाही करें। ऐसे परिवार जहां पर वृद्धजनो का सम्मान नही होता, वृद्ध माता पिता की सही देखरेख नही होती उन पर कार्यवाही करना अनिवार्य है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीइओ श्री अभिषेक सराफ, एसडीएम गोपाल सोनी, सामाजिक न्याय विभाग की नुपूर, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती फिरोजा खान, श्री भैरम, भारत सरकार के राष्ट्रीय नशा मुक्ति पुनर्वास सलाहकार धनेंद्र हनवत, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अनीता हनवत सहित नशा मुक्ति अभियान संगठन के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ