![]() |
अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकौशल महाविद्यालय में आज मंगलवार को वृद्धजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी, संभागीय नोडल अधिकारी स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रो. अरुण शुक्ल, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र डॉ. राजीव मिश्रा एवं डॉ. जयराम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. किरण जैन को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार आज अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जा रहा है। सभी युवाओं को वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिये। प्रो. अरुण शुक्ल ने कहा कि आज के युवाओं को चहिये कि वे वृद्धजनों को पूर्ण सम्मान करें एवं सुरक्षा की गांरटी दें ताकि वे मानसिक व शारीरिक षोशण से बच सके। वृद्धजनों को भावात्मक एवं मनोवैज्ञानिक सहायता की अत्यंत आवश्यकता होती है। उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता बहुत जरूरी है। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान बहुत जरूरी है ये वही लोग है जिन्होंने समाज का निर्माण किया और युवाओं को वृद्धजनों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा तनेजा द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ