हरियाणा चुनाव के बीच BJP को झटका:जो राम को लाए हैं... गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस जॉइन करेंगे; बोले- राम एक पार्टी के नहीं


हरियाणा चुनाव के बीच BJP को झटका:जो राम को लाए हैं... गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस जॉइन करेंगे; बोले- राम एक पार्टी के नहीं

हिसारहरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होंगे। वह पंचकूला सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि भाजपा ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को दोबारा टिकट दिया है।


कन्हैया मित्तल वही गायक हैं, जिन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' गाना गाया था। यह गाना काफी फेमस हुआ था। मित्तल अक्सर भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आते थे।

पाकिस्तान में मिला तेल और गैस का भंडार

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान की समुद्री सीमा में तेल और गैस का एक बड़ा भंडार मिला है। पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन के मुताबिक, इलाके में एक सहयोगी देश के साथ मिलकर 3 साल तक सर्वे किया गया था। इसमें बाद तेल और गैस रिजर्व की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

कुछ आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में मिला भंडार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल और गैस का भंडार होगा। फिलहाल वेनेजुएला में तेल का सबसे बड़ा रिजर्व है, जहां 34 लाख बैरल तेल है। वहीं, अमेरिका का सबसे शुद्ध तेल का भंडार है, जिसे अब तक इस्तेमाल नहीं किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ