![]() |
| file copy |
रतलाम / में शनिवार रात गणेश प्रतिमा के जुलूस में पथराव का आरोप लगाकर 500 से ज्यादा लोगों ने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया। रोड पर जाम भी लगा दिया। उनकी मांग पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा पुलिस बल के साथ जांच के लिए घटना स्थल मोचीपुरा पहुंचे। पीछे-पीछे भीड़ भी आ गई। एसपी ने लोगों से वहां से जाने के लिए कहा। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। पुलिस की गाड़ी पर भी एक पत्थर लगा। गाड़ी का कांच फूट गया।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठी चार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
रात करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुआ हंगामा-प्रदर्शन करीब 12 बजे खत्म हुआ।
एसपी बोले- मूर्ति पर पत्थरबाजी के सबूत नहीं
रविवार सुबह एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया, 'अभी तक की जांच में मूर्ति पर पत्थरबाजी की पुष्टि नहीं हुई है। एफआईआर दर्ज कराने वाले किन्नर गुरु काजल, लखन रजवानिया समेत तीन लोगों से इस बारे में पूछताछ की गई। ये लोग हर बार अलग-अलग लोकेशन बताते रहे।
क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज चेक कर लिए हैं। उसमें पत्थर फेंकने की घटना नहीं दिखी है। मूर्ति भी खंडित नहीं हुई है। आगे जांच में कोई सबूत मिलता है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
हंगामा मामले में 13 नामजद समेत 150 लोगों पर केस
दूसरी तरफ, पुलिस ने रात में हंगामा-नारेबाजी करने के मामले में 13 नामजद समेत 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर में लखन रजवानिया, किन्नर गुरु काजल, रवि शर्मा, महेंद्र सोलंकी, जलज सांखला, रवि सेन, विजय प्रजापति, नितेश, मुकेश बंजारा, मंथन भोंसले, अमन जैन, जयदीप गुर्जर और अजू बरगुंडा शामिल हैं। सभी पर भीड़ को उकसाने, इकट्ठा होकर हंगामा करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। जलज सांखला भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष है।
इनमें से लखन रजवानिया, किन्नर गुरू काजल और महेंद्र सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि हंगामा मामले में जैनब बी पति रफीक शाह, जितेंद्र पिता हरिओम, इलियास पिता मो सलीम, शेख इमरान पिता मजहर कुरैशी, इरफान उल हक पिता एहसास उल हक की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।
रजवानिया ने कहा था- अज्ञात शख्स ने पत्थर फेंका
घटना शनिवार रात 8.30 बजे की है। इसके बाद रात 10.50 बजे लखन रजवानिया नाम के शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई। इसमें कहा, 'हम समिति के लोगों के साथ गणेश जी की स्थापना के लिए खेतलपुर से मूर्ति लेकर मेहंदीकुई बालाजी से हाथीखाना मोचीपुरा होते हुए जा रहे थे। जुलूस में महिलाएं, बच्चे भी साथ थे।
जैसे ही हमारा जुलूस हाथीखाना रोड पर मोचीपुरा पहुंचा, तभी अंधेरे में किसी अज्ञात शख्स ने मूर्ति पर पत्थर फेंका। वह पत्थर मूर्ति के पास से होकर निकला। इससे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो सकती थी।'
किन्नर गुरु ने कहा था- पत्थर मूर्ति के पास से निकला
जिस ट्रैक्टर ट्रॉली पर मूर्ति ले जाई जा रही थी, उस पर किन्नर गुरु काजल, उसकी मां सरोजबाई रजवानिया, लखन रजवानिया और समिति के सदस्य बैठे थे। काजल ने समिति सदस्यों को बताया कि एक पत्थर मूर्ति के पास से होकर निकला। जुलूस में शामिल लोगों को इसका पता लगते ही वे आक्रोशित हो उठे
.jpg)
0 टिप्पणियाँ