कलेक्टर श्री सिंह ने किया सीएम राइज विद्यालय गुरैया का औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज सीएम राइज विद्यालय गुरैया का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे और विद्यालय के पुस्तकालय को समृद्ध बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही रोबोटिक्स लैब का निरीक्षण कर उसकी स्थिति की समीक्षा की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल ने विद्यालय की परिवहन सुविधाओं की जानकारी दी। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता व प्रगति पर जोर देते हुए ठेकेदार एवं इंजीनियरों को नवंबर तक भवन निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ