सिवनी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर दिनांक 4 सितम्बर 2024 को दोपहर 1 बजे से प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियाॅ जैसे किसानों की आर्थिक परेशानियाॅ, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़के, महिलाओं, बालिकाओं के साथ निरंतर बढ़ते दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गो पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा नगरपालिका चैक सिवनी में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम, जिला कलेक्टर सिवनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जायेगा।प्रदेश में अन्न दाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है भारी वर्षा से किसानों की सोयाबीन एवं मक्का की फसलों को बहुत अधिक नुक्सान हुआ है। धान की फसल में भी अनेक रोग लग चुके है, प्रदेश के 50 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन फसल में फल ही नहीं लगा, किसानों की लागत मूल्य दोगुना हो गई है वर्ष 2011 में भी सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रूपये प्रति क्विंटल थे। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही है, मक्के की फसल की बढ़त रूक गई है। केन्द्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षो से कर रहें है, और आज भी किसानों की फसलों को एमएसपी के समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है।
प्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानियाॅ, बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ता हाल खराब सड़के, बिगड़ती कानून व्यस्था, महिलाओं एवं अबोध बालिकाओं पर हो रहें दुराचार, अजा, एवं अजजा वर्गो, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव, अत्याचार एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए 4 सितम्बर 2024 को पूरे प्रदेश में तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाना है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने जिला, नगर ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेस जन, कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, मंडलम, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेस जनों से अपने साथी सहयोगी सहित धरना प्रदर्शन आंदोलन में उपस्थिति हेतु अपील की है।
0 टिप्पणियाँ